पीरियड्स के दौरान ऐंठन, दर्द, थकान, कमजोरी, उल्टी से राहत पाने के लिए खाये ये 12 चिजे
पीरियड्स के दौरान ऐंठन, दर्द, थकान, कमजोरी, उल्टी से राहत पाने के लिए खाये ये 12 चिजे
सभी महिलाओं के लिए पीरियड्स के दिन बहुत कष्टप्रद होते हैं। पीरियड्स के दौरान थकान, कमजोरी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, ऐंठन, सिरदर्द, मतली, उल्टी होना सामान्य लक्षण हैं। यह समस्या महिलाओ को हर महीने में एक बार झेलनी पड़ती है हालांकि ये एक ऐसा शारीरिक चक्र हैं जिसके होने पर भी महिलाओं को कष्ट उठाना पड़ता है।
इन दिनों न केवल पेट में दर्द रहता है बल्कि पैर और पीठ में भी काफी तकलीफ बनी रहती है। कई बार ये दर्द इतना अहनीय हो जाता है कि दवा लेना ही पड़ता है। पीरियड्स का दर्द हर महिला के लिए अलग होता है। पीरियड्स में लेकिन अगर आप दवाई खाने से बचना चाहती हैं तो आपको कुछ चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए और कुछ का बढ़ा देना चाहिए।
खाने की कुछ चीजें इन लक्षणों को बढ़ा सकती हैं और कुछ चीजें इनसे राहत दिला सकती हैं।
तुलसी के पत्ते
अगर बहुत दर्द है तो चाय बनाते समय उसमें कुछ पत्ते तुलसी के डाल दें। इस चाय को पीने से दर्द में आराम मिलेगा। इतना ही नहीं यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में भी सहायक है।अदरक
पीरियड्स के दर्द में खाना बहुत फायदेमंद रहता है। आप चाहें तो इसके छोटे-छोटे टुकड़ों को पानी में उबालकर पी सकती हैं। इससे दर्द में आराम मिलेगा।अजवायन
पीरियड्स के समय अक्सर महिलाओं को गैस की समस्या हो जाती है। इस वजह से भी उनके पेट में दर्द होता है। इससे बचने के लिए अजवायन का सेवन भी कारगर होगा।पपीता
पपीता पाचन क्रिया को मजबूर बनाने का काम करता है। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से दर्द में आराम मिलता है। ध्यान रहे कि आपको पपीते का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।इन चीजों को भी करें डाइट में शामिल
पीरियड्स में खायें ये चीजें इस दौरान आपको हरी पत्तेदार सब्जियां, चॉकलेट, केले, सैल्मन मछली, योगर्ट, साबुत अनाज, तरबूज, नट्स और सीड्स आदि का खूब सेवन करना चाहिए। यह चीजें पीरियड्स चिजे की ऐंठन, दर्द, बेचैनी को खत्म करने का काम करती हैं।

Comments
Post a Comment